Loading...
About School

Sanskar Vidya Bhawan was established under the aegis of Pt. K.P. Mishra Sanskar Gyan Vigyan Janhit Foundation in 2010. It is affiliated to the Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer under the 10+2 scheme of education. It is a progressive Hindi & English medium  co-educational school , based on bhartiya sanskar,  Indian moral values, thoughts, culture and traditions.Sanskar Vidya Bhawan Senior Secondary School, Shivdaspura is the only school in the entire area to get an ISO 9001 :2015 Certification for providing the best quality education upto senior secondary level. We offer innovative and refreshing new approach to education that combines contemporary learning techniques and principles with a balance of spiritual growth and personal development.


‘संस्कार विद्याभवन’ शिक्षा विभाग, राज.सरकार एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर  से  विधिवत मान्यता प्राप्त एवं आर.टी.एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय है. विद्यालय में वर्तमान में कला एवं विज्ञान संकाय संचालित है.अंग्रेजी माध्यम में यह “संस्कार गुरूकुलम” के नाम से संचालित है. विद्यालय की स्थापना विद्यार्थियों में मानवीय एवं नैतिक मूल्यों तथा आवश्यक गुणवत्तापूर्ण जीवनोपयोगी शिक्षा के साथ-साथ सम्पूर्ण व्यक्तित्व के  विकास के उद्देश्य से की गयी है. “शिक्षा में गुणवत्ता एवं सभी के लिए उपलब्धता’’-इस एक मौलिक सोच एवं ईमानदार इरादों के साथ हम नौनिहालों के कल को बेहतरीन बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं.

    अपेक्षाकृत परिष्कृत पाठ्यक्रम, उचित अनुपात में उच्च-शिक्षित,प्रशिक्षित एवं बच्चों की मानसिकता को समझने वाले विषय –विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम, बेहतरीन शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक माहौल–ये कुछ ऐसे अवयव हैं,जो संस्कार विद्याभवन को दूसरे विद्यालयों से अलग करते हैं. हम थोपने के बजाय रूचि जाग्रत कर जिज्ञासा पैदा करने के सिद्धांत पर काम करते हैं. बच्चों के साथ भावनात्मक लगाव के साथ चिंतामुक्त वातावरण एवं प्रेरणास्पद तरीके से सिखाने की तकनीक -हमारी ऐसी अद्वितीय विशेषता है, जिसके फलस्वरूप एक विद्यार्थी अपने परिवार की तरह ही हमेशा –हमेशा के लिए विद्यालय से बेहद अपनत्वतापूर्ण ढंग से जुड़ा रहता है. इन्हीं कुछ मौलिक खूबियों के कारण हम कम भौतिक संसाधनों के बावजूद भी हमारे विद्यार्थियों–अभिभावकों एवं आमजन के बीच क्षेत्रीय “ऑक्सफ़ोर्ड” की छवि रखते हैं.

          विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धी सोच एवं जीतने का माद्दा पैदा करने के उद्देश्य से हम उन्हें हर वर्ग-स्तर और हर तरह की- अकादमिक, क्रीडात्मक,सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान तथा जागरूकता से सम्बंधित प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं में भागीदार बनाते हैं. हमारे विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका द्वारा आयोजित जूनियर क्विज एवं संगीत प्रतियोगिता,जवाहर कला केंद्र द्वारा आयोजित सुर संगम प्रतियोगिता, अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, विद्युत् एवं जल मंत्रालय द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित सृजनात्मक प्रतियोगिता सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं  में भागीदारी निभाकर अपनी जीत का परचम लहराया है. विद्यालय की 5 छात्राओं को कल्पना चावला स्मृति सम्मान -2015 प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हुआ है एवं कई छात्राएं बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गार्गी सम्मान प्राप्त कर चुकी है.

        विद्यार्थियों के नजरिये में व्यापकता लाने के प्रयासों के तहत विद्यालय प्रतिवर्ष दुर्लभ,ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्त्व के स्थलों पर शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. इसी श्रृंखला के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों को 8 और 9, अक्टूबर, 2014 को संसद भवन एवं राष्ट्रपति भवन भ्रमण का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है.

       विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति–कौशल विकसित करने, नौनिहालों को मंच पर सहज-प्रस्तुति के लिए तैयार करने, हर क्षेत्र में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने तथा कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हर तरीके से प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष एक बड़ा मंच विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है. इसमें सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों और सजग अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया जाता है.

        बहुक्षेत्रीय गतिविधियों में सक्रियता के साथ हम विद्यार्थियों में सामाजिकता की भावना पैदा करने के प्रखर हिमायती हैं ताकि अबोध बच्चे आगे चलकर सजग नागरिक बन सके. स्वच्छ भारत अभियान, ट्रैफ़िक सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए हम सक्रिय भूमिका का लगातार निर्वहन करते रहे हैं. 20 अप्रैल,2015 को विद्यालय के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण 25 ज्वलंत मुद्दों (बेटी बचाओ-बेटी पढाओ,रक्तदान,वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य)पर एक बहुक्षेत्रीय  विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसे “Most Social Awareness Events” शीर्षक से नेशनल रिकॉर्ड के रूप में “इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स” में दर्ज किया गया है.

        अन्य सभी क्षेत्रों की तरह राजस्थान बोर्ड के परीक्षा परिणाम के मामले में भी विद्यालय हर वर्ष अग्रणी रहा है. हम “एक दो हीरो, बाकी सब जीरो” की पद्धति पर   काम नहीं करते बल्कि “सबके सब हीरो, की पद्धति पर काम करते हैं, यही कारण है कि हमारे अधिकाँश सामान्य स्तर के विद्यार्थी भी सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते हैं.  विद्यालय ने आनुपातिक एवं संख्यात्मक दृष्टिकोण से क्षेत्र में सर्वाधिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी दिए हैं, जो अपने आपमें एक अनूठा कीर्तिमान है.  मानवीय मूल्यों एवं संस्कारों के साथ बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित संस्कार विद्याभवन एक शिक्षण संस्थान के रूप में सम्पूर्ण क्षेत्र में  अत्यधिक विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित नाम है.

             School Profile

             संस्कार विद्याभवन:संस्थापन विवरण 

  • संचालनकर्ता रजि. सोसाइटी–सर्वश्री प.के.पी.मिश्र संस्कार ज्ञान-विज्ञान जनहित फाउंडेशन
  • पंजीकरण संख्या                    -  183/जयपुर
  • पंजीयन का वर्ष                     -  17 जून,2000
  • सचिव का नाम                      -   डॉ.के.के.शर्मा
  • विद्यालय का नाम                   -  संस्कार विद्याभवन, शिवदासपुरा
  • विद्यालय का पता                   -   टोंक रोड,शिवदासपुरा, जयपुर

                                                                                             [email protected]

  • विद्यालय का टेलीफोन न.        -    01429-277051, 9461110103
  • मान्यता क्रमांक                      -  जिशिअ/मा/जय/प्रथम/लेखा-5/फा-मान्यता/17-18/1682 
  • बोर्ड सम्बद्धता                       -   माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (RBSE)
  • आर.टी.ई. मान्यता क्रमांक        -    1147/11-12
  • राज.बोर्ड मान्यता कोड            -    1123302
  • डाइस कोड                           -     08121308416
  • माध्यम                                -     हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम
  • संचालित कक्षाएं                        -  हिंदी माध्यम में कक्षा 4 से कक्षा 11-12

                                                                           - अंग्रेजी माध्यम में

                                                         नर्सरी से कक्षा 8th तक (अगले सत्र में  9th -10th )

                                              (नर्सरी से 12th तक इंग्लिश मीडियम में मान्यता प्राप्त)

  • कक्षा 11-12 में संकाय              -  विज्ञान-जीव विज्ञान, गणित,कला संकाय       
  • कला संकाय के अंतर्गत विषय       -   हिंदी साहित्य, समाजशास्त्र, इतिहास,

                                                        राजनीति विज्ञान, भूगोल, ड्राइंग

  • आर.टी.ई.के अंतर्गत प्रवेशी कक्षा - आरटीई.के अंतर्गत नियमानुसार पात्र 

                                                      विद्यार्थियों को कक्षा एल.के.जी.में नि:शुल्क प्रवेश

  • फीस निर्धारण                      - फीस निर्धारण कमेटी द्वारा निर्धारित फीस
  • कैलेंडर                                - अकादमिक मामलों के लिए शिविरा  कैलेंडर

                                                  एवं अन्य गतिविधियों के लिए विद्यालय

                                                  द्वारा निर्धारित प्लानर.    

शैक्षणिक सत्र                        - हिंदी माध्यम –जून से मई - अंग्रेजी माध्यम –अप्रैल से मार्च

                                                                                                          

Important Links